विजय विश्व तिरंगा प्यारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झण्डा ऊँचा रहे हमारा
सदा शक्ति बरसाने वाला , प्रेम सुधा बरसाने वाला
वीरों को हर्षाने वाला , मातृभुमि का तन - मन सारा झण्डा ऊँचा रहे हमारा ....
स्वतंत्रता के भीषण रण में , रखकर जोश बढ़े क्षण - क्षण में
कांपे शत्रु देखकर मन में , मिट जाए भय संकट सारा झण्डा ऊँचा रहे हमारा .....
इस झण्डे के नीचे निर्भय , ले स्वराज हम अविचल निश्चय
बोलो भारत माता की जय , स्वतंत्रता हो ध्येय हमारा झण्डा ऊँचा रहे हमारा ........
आओ प्यारे वीरों आओ , देश धर्म पर बलि - बलि जाओ एक साथ सब मिलकर गाओ , प्यारा भारत देश हमारा , झण्डा ऊँचा रहे हमारा ........
इसकी शान न जाने पाए , चाहे जान भले ही जाए
विश्व विजय करके दिखलाए , तब होवे प्रण पूर्ण हमारा झण्डा ऊँचा रहे हमारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा ।
Comments
Post a Comment