नन्हा मुन्ना राही हूँ देश का सिपाही हूँ
नन्हा मुन्ना राही हूँ देश का सिपाही हूँ
बोलो मेरे संग जय हिन्द ... जय हिन्द ...
रस्ते पर चलूंगा न डर - डर के , चाहे मुझे जीना पड़े मर - मर के
मंजिल से पहले न लूंगा कहीं दम , आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम
दायें - बायें , दायें - बायें ..... थम
नन्हा मुन्ना राही हूँ ...
नया है ज़माना मेरी नई है डगर देश को बनाऊँगा मशीनों का नगर
भारत किसी से नहीं रहेगा कम आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम
दायें - बायें , दायें - बायें . थम
नन्हा मुन्ना राही हूँ ...
बड़ा होकर देश का सहारा बनूंगा दुनिया की आंखों का तारा बनूंगा
रखूगा ऊँचा तिरंगा हरदम आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम दायें - बायें , दायें - बायें ..... थम
नन्हा मुन्ना राही हूँ ...
शांति का नगरी है मेरा यह वतन सबको सिखाऊँगा मैं प्यार का वतन
दुनिया में गिरने न दूंगा कहीं बम आगे ही आगे बढ़ाऊँगा कदम
दायें - बायें , दायें - बायें , .... थम
नन्हा मुन्ना राही हूँ ...
Comments
Post a Comment